Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडीएम आजमगढ़ के खिलाफ अयोध्या में इंजीनियरों का धरना प्रदर्शन, काली पट्टी...

डीएम आजमगढ़ के खिलाफ अयोध्या में इंजीनियरों का धरना प्रदर्शन, काली पट्टी बांध जताया विरोध


◆ मुख्यमंत्री के नाम सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन, डीएम की बर्खास्तगी और मुकदमे की मांग


अयोध्या आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय के खिलाफ उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन का विरोध प्रदेशभर में तेज होता जा रहा है। मंगलवार को अयोध्या में भी एसोसिएशन के इंजीनियरों ने टीवी टॉवर से लेकर कलेक्ट्रेट तक बांह में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और सड़कों पर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

धरने में एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.के. गौतम समेत सभी विभागों के अधिशासी अभियंता शामिल रहे। इंजीनियरों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमावली के तहत डीएम रविंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही यह भी मांग की गई कि जहांजहां वह कार्यरत रहे हैं, वहां उनके कर्मचारियों के प्रति व्यवहार की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की जाए।

गौरतलब है कि डीएम रविंद्र कुमार द्वितीय पर सिंचाई विभाग के एक अधिशासी अभियंता के साथ बदसलूकी और जानलेवा हमले का आरोप लगा है। इस प्रकरण को लेकर प्रदेशभर के अभियंता आक्रोशित हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments