Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपीडब्ल्यूडी की जमीन से हटने लगा अतिक्रमण

पीडब्ल्यूडी की जमीन से हटने लगा अतिक्रमण


जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर लंबे समय से किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। शुक्रवार को प्रशासन द्वारा चेतावनी देने और एक दिन की मोहलत देने के बाद शनिवार को लोगों ने खुद ही अतिक्रमित दुकानों व मकानों को गिराना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई को लेकर नगर में खलबली मची हुई है।

गौरतलब है कि बीते दिनों जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर स्थित पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने कमलेश वर्मा व नबी अहमद के अवैध निर्माण को प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलवाकर ढहा दिया था। इसके बाद प्रशासन ने उसी क्षेत्र में चिन्हित किए गए 53 अतिक्रमणकारियों को शुक्रवार को उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता द्वारा एक दिन की अंतिम चेतावनी दी थी।

एसडीएम राहुल गुप्ता ने लोगों से मुलाकात कर स्पष्ट किया था कि शनिवार तक जो लोग स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके विरुद्ध रविवार को कठोर कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी के बाद शनिवार को अधिकांश लोगों ने खुद ही अपने निर्माण को गिराना शुरू कर दिया। मजदूर लगाकर दीवारें और छतें तोड़ी जा रही हैं।

इस संबंध में डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई का वे समर्थन करते हैं। वहीं, स्थानीय निवासी विजय प्रताप प्रजापति ने बताया कि प्रशासन ने पहले ही 15 दिन का समय दिया था, इसलिए हम लोग अब स्वयं ही अपने निर्माण को हटा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को अतिक्रमण हटवाने के लिए भारी पुलिस बल बुलाया जा रहा है ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं कुछ लोग इसे सरकारी भूमि को बचाने की दिशा में अहम कदम बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments