Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने की कार्यवाही की मांग

सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने की कार्यवाही की मांग

आलापुर अम्बेडकर नगर। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कियामपुर में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा व अतिक्रमण की शिकायत सामने आई है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण बृजलाल यादव ने उप जिलाधिकारी आलापुर को शिकायती पत्र सौंपते हुए मांग की है कि सार्वजनिक रास्ते से तत्काल अतिक्रमण हटवाया जाए ताकि ग्रामीणों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।

शिकायती पत्र में बताया गया है कि गांव के मुख्य सार्वजनिक रास्ते पर खड़ंजा लगा हुआ है, लेकिन गांव के ही भरत वर्मा, घनश्याम वर्मा और रामदयाल वर्मा द्वारा रास्ते पर हौदी (नांद), कूड़ा-करकट डालने के साथ-साथ दीवार खड़ी कर दी गई है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है। इससे राहगीरों, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है।

उप जिलाधिकारी आलापुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर को निर्देशित किया है कि वे मौके का निरीक्षण कर सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटवाएं। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हो चुकी है और शीघ्र ही मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से निजात मिल सके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments