Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो बदमाश घायल

पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो बदमाश घायल


◆ लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा


अम्बेडकर नगर।  पुलिस ने व्यापारी से लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए लूट में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,इसमे दो लूटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई, जिसमे दोनो लूटेरों के पैर में गोली लग गयी,जबकि एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक अंतरराज्जीय शूटर भी है,जिसके विरुद्ध कई जघन्य अपराध दर्ज है। बदमाशो के पास से एक पिस्टल,एक तमंचा व कारतूस, बाइक, एक लैपटॉप, मोबाइल  बरामद हुआ है।

अलीगंज थाना क्षेत्र के टाण्डा शहर में बीते आठ मार्च को कपड़ा व्यापारी मोहम्मद फवाद के साथ रात नौ बजे के लगभग असलहे के बल पर तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपियों की  तलाश शुरू की थी। चार टीमें अलग अलग बदमाशो की पकड़ने के लिए लगाई गई थी ।पुलिस की टीमो ने 24 घण्टे में ही लूटेरो तक पहुँचने में सफल रही। इस लूट में छः बदमाश शामिल थे,जिसमे दो आजमगढ़ जिले के रहने वाले थे जबकि चार इसी जिले के थे। पुलिस ने तीन बदमाशों को उनके गांवों से गिरफ्तार कर लिया, इनसे पूछताक्ष के बाद कलवारी पुल के पास घेराबंदी कर तीन बदमाशों को घेर लिया, जिस पर पुलिस से घिरे बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। जबाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया,जबकि इस मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लग गयी। गोली लगने से घायल एक बदमाश की पहचान आजमगढ़ निवासी अजय यादव के रूप में हुई,पुलिस के अनुसार यह अन्तरर्राज्यीय शूटर है,इसके विरुद्ध कई गम्भीर मुकदमे दर्ज है। पुलिस की इस सफलता पर जिले स्तर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है जबकी  आईजी स्तर पर भी इनाम की घोषणा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments