पुलिस व गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार तीन फरार
जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि पक्खनपुर स्थित गोशाला में पुनः कुछ व्यक्ति पिकअप से आने वाले हैं। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम रामगढ होते हुए लखमीपुर के रास्ते पक्खनपुर गोशाला पहुंचने वाली थी कि इसी बीच गोशाला से निकल कर एक पिकअप चैनपुर की तरफ जा रही थी।शंका होने पर पुलिस ने रोका पिकअप और तेज भागने लगी। पुलिस ने घेराव किया तो पिकअप में बैठे बदमाश भागने लगे अंधेरे का फायदा उठा कर तीन बदमाश भाग निकले।जब कि एक बदमाश ब्रह्मबाबा मंदिर की तरफ भागने लगा। जिस का पीछा पुलिस ने किया तो वह पुलिस वालों को गाली देते हुए, जान लेवा हमला किया, जिससे कांस्टेबल बृजलाल बाल बाल बच गया।बचाव में पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की तो।मुड़भेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश मो.दिलशाद निवासी मेहयापार जनपद आजमगढ़ के पैर में गोली लगी जिसको तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी भियांव भेजा गया। गिरफ्तार गौ तस्कर के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा,दो खोखा और वाहन बरामद हुआ। जब कि अन्य बदमाश परवेज,तबरेज निवासीगण शाहपुर सरैया अहिरौला आजमगढ़ व दानिश पुत्र मुनमुन निवासी मेहयापार अहिरौला आजमगढ़ अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गये।