Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorized25 अक्टूबर को जनपद में आयोजित होगा रोजगार मेला

25 अक्टूबर को जनपद में आयोजित होगा रोजगार मेला


अंबेडकर नगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अकबरपुर परिसर में आगामी 25 अक्टूबर को  रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में आईटीआई पास अभ्यर्थियों को नियोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में सुजुकी मोटर गुजरात (हंसलपुर ) की कंपनी प्रतिभाग करेगी।

कंपनी द्वारा कुल 80 अभ्यर्थियों की नियुक्ति किया जाएगा। कंपनी द्वारा 17 हजार मानदेय निर्धारित की गई है। प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 23 वर्ष होना अनिवार्य है। प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी को अपना रिज्यूम ,आधार कार्ड फोटो कॉपी, क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी एवं पासपोर्ट साइज दो फोटो रोजगार मेले में प्रतिभाग के दौरान आवश्यक लाना होगा।

प्लेसमेंट के दौरान प्रतिभागियों का रिटन टेस्ट राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अकबरपुर में एवं साक्षात्कार  26 अक्टूबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में कंपनी के माध्यम से किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments