Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में रोजगार शिविर...

एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में रोजगार शिविर का होगा आयोजन

अयोध्या। जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी। शिविर का आयोजन कोविड-19 के प्राविधानो के तहत सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग के साथ किया जाना होगा।
विकास खण्ड मुख्यालयो पर तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण के अनुसार निर्धारित कीं गई है, जिसमें 13 मार्च को मसौधा ब्लॉक, 14 मार्च को सोहावल ब्लाक, 15 मार्च को बीकापुर ब्लॉक, 16 मार्च को मिल्कीपुर ब्लाक, 17 मार्च को मया बाजार ब्लाक, 18 मार्च को पूराबाजार ब्लॉक, 19 मार्च को हैरिंगटनगंज ब्लाक, 20मार्च को अमानीगंज ब्लॉक, 21 मार्च को तारून ब्लॉक, 22 मार्च को मवई ब्लॉक, 23 मार्च को रुदौली ब्लॉक में और पुनः 24 मार्च को रुदौली ब्लॉक में शिविर आयोजन की तिथि निर्धारित की गयी है। श्री अजय कुमार शुक्ल ने आगे बताया कि किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती देख सकते हैं।
जिला विकास अधिकारी ने शिविरो के सफल आयोजन के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया है कि वे आपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे तथा भर्ती अधिकारी अजय कुमार शुक्ल और हर्षवर्धन सिंह के द्वारा आयोजन को लेकर अपेक्षाओ के अनुरूप अपना सहयोगात्मक योगदान देंगे। भर्ती अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। जहा सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12 वीं पास होना जरूरी है। जिसके लिए उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथिया अपनी सुविधानुसार संबंधित ब्लाको में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है, जिसमें तिथि वार और जगह निर्धारित कर दिया गया है जो कि उपरोक्त है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 जमा करना होगा। पंजीकृत चयनियत अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दिया जायेगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ ईएसआई, ग्रेच्युटी, इन्स्युरेन्स, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments