Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउपशिक्षा निदेशक के व्यवहार से नाराज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

उपशिक्षा निदेशक के व्यवहार से नाराज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

अयोध्या। उप शिक्षा निदेशक मंडल अयोध्या पर कार्यालय सहायकों ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने डीडीआर के कर्मचारियों के प्रति व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त किया है। जिसको लेकर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षा भवन परिसर में संपूर्ण कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि डीडीआर के द्वारा जिस तरह से कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। हमारे कर्मचारी जब लगातार इनके पास अपनी फाइल लेकर जाते हैं तो उनके साथ सभी को गाली देकर निकाल देते हैं। उनके लगातार गाली देने पर संगठन ने इसे अनुरोध किया था कि अपने व्यवहार में सुधार लाइए। 3 महीने अपने व्यवहार में डीडी आर सुधार लाए थे।लेकिन फिर उसके बाद उनके द्वारा कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार फिर से शुरू हो गया। सभी मानसिक रूप से पीड़ित हो चुके हैं किसी भी प्रकार की कोई भी घटना कर सकती है। मौक़े पर संघ के मंडलीय अध्यक्ष हरिकृष्ण, श्रीवास्तव मंडलीय मंत्री प्रदीप कुमार सचिव रामविलास यादव, जिला अध्यक्ष अजय शुक्ला, नीरज शुक्ला, मनीष गोत, जनार्दन यादव, केके किसी अन्य कलजिया, आरडी चौधरी, हरवंश कर्मचारियों आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments