Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामेडिकल कालेज के पर्चा काउंटर में तैनात कर्मचारी ने खाया जहर, लखनऊ...

मेडिकल कालेज के पर्चा काउंटर में तैनात कर्मचारी ने खाया जहर, लखनऊ रिफर


अयोध्या। मेडिकल कालेज दर्शन नगर के पर्चा काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने जहर खा लिया। बीती रात तीमारदार उसे गम्भीरावस्था में लेकर मेडिकल कालेज आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नही मिली है। घटना को दस दिन पूर्व छात्रों से वाद विवाद से जोड कर देखा जा रहा है।
मेडिकल कालेज के प्रिसिंपल डा. ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि पर्चा काउंटर पर तैनात प्रभुनाथ मिश्रा को बुधवार को परिजनों द्वारा घर से इमरजेंसी लाए गए। वह गम्भीरावस्था में थे। परिजनो ने बताया कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है साथ ही उन्होंने अत्याधिक शराब पी रखी थी। चिकित्सकों ने इमरजेंसी में उसका इलाज किया। हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। बाद में उन्हें हायर सेंटर लखनऊ रिफर किया गया।
उन्होंने बताया कि घटना को कुछ दिन पूर्व छात्रां के साथ हुए वाद-विवाद से जोड़ा जा रहा है। जबकि दोनों घटनाओं का आपस में कोई सम्बंध नहीं है। विवाद के मामले में जांच समिति गठित है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी दर्शननगर आशीष चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments