Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापात्र व्यक्तियों को मिला है शत प्रतिशत सरकारी योजनाओं का लाभ :...

पात्र व्यक्तियों को मिला है शत प्रतिशत सरकारी योजनाओं का लाभ : लल्लू सिंह

अयोध्या। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विकासखंड मसौधा के ग्राम फिरोजपुर उपरहार में कैम्प लगाया गया। कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने किया। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में लोगो को केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी दी गई।

           सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान की अवधारणा को आत्मसात करते हुए अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिया गया है। गरीबों को आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। इलाज के लिए आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख की व्यवस्था की गई है। सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी विकास से कोई वर्ग व कोई भी क्षेत्र छूटने नहीं पाया है। सरकारी की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्रों को मिला है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद सांसद लल्लू सिंह का स्थानीय लोगो ने स्वागत किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह, जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, प्रधान अफजल सहित विभागीय अधिकारियों, स्थानीय लोगो की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments