Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायुवान फाउंडेशन के दो दिवसीय शिविर में ग्यारह रक्तवीरों ने किया रक्तदान

युवान फाउंडेशन के दो दिवसीय शिविर में ग्यारह रक्तवीरों ने किया रक्तदान


टांडा अंबेडकर नगर। रक्तदान माह 14 जून से 13 जुलाई एवं रक्तदान के अमृत महोत्सव के अवसर पर युवान फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष विभाग में किया गया।

रक्तदान शिविर में संस्थाध्यक्ष एवं यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने बताया कि  सभी युवाओं को रक्तदान महादान से जुड़ना चाहिए जिससे आवश्यक जरूरतमंदो की मदद किया जा सके।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के प्रथम दिवस छः लोगों ने पंजीकरण कराया‌। स्वस्थ पाए गए पांच लोगो ने एवं द्वितीय दिवस में भी सात लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमें से स्वस्थ पाए गए छः लोगों ने रक्तदान करते हुए कुल 11 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में आलोक कुमार,कर्मजीत सिंह ,ज्ञानचंद्र ,रविन्द्र,अजय कुमार अनूप कुमार यादव, प्रेम कुमार चौधरी,शुभम,शैलेंद्र कुमार,अमरनाथ प्रजापति ,शाहजेब अहमद  इस मौके पर सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लड बैंक के काउंसलर दीपक नाग, लैब टेक्नीशियन अजय सिंह, राजकुमार, नवीन, संदीप, खुशीराम, अजय उपाध्याय, दिनेश चौधरी, रश्मि वर्मा, प्रियंका यादव, रमेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments