Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर के कुचेरा बाजार में विद्युत विभाग ने लगाया मेगा कैंप

मिल्कीपुर के कुचेरा बाजार में विद्युत विभाग ने लगाया मेगा कैंप


◆ 2 लाख 54 हजार बकाया विद्युत बिल की गई वसूली


मिल्कीपुर, अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र मिल्कीपुर अंतर्गत कुचेरा बाजार में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 2 लाख 54 हजार बकाया विद्युत बिल की राजस्व वसूली की गई। मेगा कैंप में 32 विद्युत उपभोक्ताओं के गलत बिल से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया गया। मेगा कैंप के तहत विद्युत कर्मियों द्वारा सघन चेकिंग अभियान  में 19 विद्युत उपभोक्ताओं के संयोजन घरेलू से वाणिज्यिक में परिवर्तित किए गए। चेकिंग के दौरान पाए गए 15 खराब/ डिफेक्टिव मीटरों को भी बदला गया। आठ विद्युत उपभोक्ताओं की बाधित विद्युत आपूर्ति सप्लाई संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया गया। 5 विद्युत उपभोक्ताओं के नाम एवं पते को भी दुरुस्त किया गया। क्षेत्र से चार लोगों द्वारा विद्युत संयोजन हेतु नवीन आवेदन पत्र भी प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा 11 विद्युत उपभोक्ताओं के भार में भी वृद्धि की गई। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अमित कुमार सिंह, अवर अभियंता राम चरित्र सहित समस्त विद्युतकर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments