अंबेडकर नगर। तहसील अकबरपुर सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुए इस चुनाव में पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में शिव प्रकाश तिवारी अध्यक्ष, कुलदीप वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गरिमा चौधरी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अजीत राय मंत्री, रणजीत सिंह उपमंत्री, सत्यम श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष और राजेश कुमार गौड़ ऑडीटर चुने गए।
चुनाव सम्पन्न होने के बाद संघ की ओर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। इस मौके पर तहसीलदार संतोष कुमार और नायब तहसीलदार धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने की अपील की।