Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या18 से 26 नवम्बर तक होगा भाजपा बूथ कमेटियों का चुनाव

18 से 26 नवम्बर तक होगा भाजपा बूथ कमेटियों का चुनाव


◆ महानगर के चारों मंडलों में आयोजित हुई कार्यशालाएं


अयोध्या। भाजपा के बूथ स्तर पर सांगठनिक चुनावों की तैयारियों को लेकर सभी मंडलों में कार्यशाला आयोजित हुई। पूरा मंडल की कार्यशाला अवध पैलेस पूरा बाजार में हुई। अयोध्या मंडल की कार्यशाला श्री परमहंस महाविद्यालय विद्याकुंड, करिअप्पा मंडल की कार्य शाला पार्टी कार्यालय सहादतगंज, देवकाली मंडल की कार्यशाला सिविल लाइन पार्टी कार्यालय पर हुई। कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महानगर सह चुनाव प्रभारी तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी ने शक्ति केन्द्र चुनाव प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सदस्यता अभियान के प्रथम चरण सामान्य व सक्रिय सदस्यता के उपरान्त द्वितीय चरण में बूथ अध्यक्ष तथा बूथ समितियों का चुनाव होना है। सदस्यता महाअभियान में सदस्य बनने से लेकर बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है।

महानगर सह चुनाव प्रभारी तिलकराम मौर्या ने बताया कि बूथ समितियों को चुनाव 18 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगें। जिसको लेकर शक्ति केन्द्र पर चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए है। जो बूथों पर जाकर वहां की समिति का चुनाव सम्पन्न कराएंगे। बूथ पर अध्यक्ष सहित कुल 12 सदस्यीय टीम का चुनाव होना है। बूथ स्तर के चुनाव सम्पन्न होने के बाद मंडल स्तर के चुनाव होंगे।

कार्यशालाओं में पूरा मंडल के चुनाव अधिकारी डॉ राकेश मणि त्रिपाठी, अयोध्या मंडल काशीराम रावत, करिअप्पा मंडल अनीता सिंह तथा देवकाली मंडल के रामप्रीत वर्मा मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी, बालकृष्ण वैश्य, अनुराग त्रिपाठी, मंडल प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सहित शक्ति केन्द्रों के चुनाव प्रभारी व मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments