Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जलालपुर में ‘एकता यात्रा’, भाजपा नेताओं...

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जलालपुर में ‘एकता यात्रा’, भाजपा नेताओं की रही भारी भागीदारी

जलालपुर अंबेडकर नगर। भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में भव्य ‘एकता यात्रा’ का आयोजन किया गया। सरस्वती स्कूल से प्रारंभ हुई यात्रा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने यात्रा का नेतृत्व करते हुए लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं समरसता का संदेश दिया।

यात्रा में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के समापन पर आयोजित जनसभा में संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने देश के एकीकरण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने सरदार पटेल को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे पात्र थे, जबकि भाजपा सरकार ने उनके योगदान को वैश्विक स्तर पर सम्मानित करने का कार्य किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोहा संग्रह कर गुजरात में स्थापित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने कहा कि यह यात्रा सरदार पटेल की विचारधारा, उनके सिद्धांतों और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

यात्रा प्रभारी के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने जिम्मेदारी निभाई, जबकि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन विधानसभा संयोजक एवं जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया। विधानसभा मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने बताया कि यात्रा में लोगों की भारी उपस्थिति सरदार पटेल के प्रति सम्मान को दर्शाती है। पूरे मार्ग में ‘सरदार पटेल जिंदाबाद’ के नारों और देशभक्ति गीतों ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया।

कार्यक्रम में जिलासंयोजक एवं जिला महामंत्री दिलीप देव पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवननाथ, गौरव सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, विनय सिंह, के.के. मिश्र, संजय सिंह, संजीव सिंह, डॉ. योगेश उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, केशव श्रीवास्तव, केशरी नंदन त्रिपाठी, आशुतोष उपाध्याय, शिवपुजन वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, दीपक त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, प्रवीण गौड़, सुभम पांडे, रविन्द्र भारती, संजीव मिश्र, आर.आर. शुक्ल, मीसम रज़ा, सुरेश गुप्त, देवेश मिश्र, आनंद जायसवाल, मुन्ना सिंह, मानिकचंद सोनी, धनंजय त्रिपाठी, सुरेंद्र सोनी, सुनील गुप्ता, आनंद मिश्र, अरुण मिश्र, गौरव उपाध्याय, दिलीप यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ अनूप कुमार सिंह और कोतवाल संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments