Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedमादक पदार्थ बेचने वालों पर की जाए प्रभावी कार्यवाही - जिलाधिकारी

मादक पदार्थ बेचने वालों पर की जाए प्रभावी कार्यवाही – जिलाधिकारी


अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नार्को कोआर्डिनेशन सेण्टर मेकेनिज्म की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी।

बैठक में नशों के खिलाफ निरन्तर जागरूकता कार्यक्रमों को चलाने, विशेष रूप में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में नशा से होने वाली हानियों से संबंधित विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, लेखन आदि प्रतियोगिताएं व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने का निर्देश दिया गया। नशा पीड़ित मरीजों को इस बुराई से दृढ़ता से छुटकारा दिलाने व उनकी काउंसलिंग करने के लिए कहा गया। बैठक में जिलाधिकारी ने मादक पदार्थो को बेचने वालों पर सभी संबंधित विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में नशा से होने वाले नुकसान के प्रति बच्चों को भी जागरूक करने तथा समय समय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर, उपजिलाधिकारी सोहावल, जिला कृषि अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर सहित इन्टेलीजेण्टस, स्थानीय अभिसूचना इकाई, शिक्षा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments