Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहर घर तिरंगा अभियान के तृतीय चरण में देशभक्ति की गूंज

हर घर तिरंगा अभियान के तृतीय चरण में देशभक्ति की गूंज


अंबेडकर नगर। हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भव्य तिरंगा रैली और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत संदेशों और स्लोगनों से युक्त तख्तियां हाथों में थामे, ऊँचे स्वर में राष्ट्रप्रेम के नारे लगाते हुए उत्साहपूर्वक रैली निकाली। बच्चों के साथ उनके अध्यापकगण भी शामिल रहे और मार्गदर्शन के साथ उत्साहवर्धन करते रहे।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने इसे जनसहभागिता का महाअभियान बताते हुए तिरंगा वॉलंटियर्स से अधिकाधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठान पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराए तथा तिरंगे के साथ खींची गई सेल्फी को पोर्टल पर अपलोड करे, ताकि अभियान जनमानस में राष्ट्रगौरव और एकता की मजबूत भावना स्थापित कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments