Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचकमार्ग सीमांकन के दौरान लेखपाल से अभद्रता, आरोपी पर शांति भंग में...

चकमार्ग सीमांकन के दौरान लेखपाल से अभद्रता, आरोपी पर शांति भंग में कार्रवाई


जलालपुर अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र के अरई गांव में चकमार्ग का सीमांकन करने गए राजस्व कर्मी के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की धारा में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

मामले के अनुसार, अरई गांव के राजस्व लेखपाल सुनील कुमार सोमवार को गांव स्थित गाटा संख्या 213 पर स्थित चकमार्ग का सीमांकन कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी आलोक कुमार मौके पर पहुंचा और लेखपाल से अभद्रता करते हुए मां-बहन की गालियां देने लगा। आरोप है कि उसने सीमांकन कार्य में बाधा पहुंचाते हुए धमकी दी कि चकमार्ग नहीं नपेगा और दोबारा आए तो जान से मार देंगे। इसके साथ ही अन्य अशोभनीय व्यवहार भी किया गया।

घटना की सूचना पर लेखपाल ने जलालपुर थाने में तहरीर दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी आलोक कुमार को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।

इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मी के साथ अभद्रता व कार्य में बाधा डालने के आरोप में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments