देवकाली मंदिर के प्रागंण में प्रातः 7 बजे आयोजित पूजन में भाजपा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पाण्डेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व 400 की कामना लेकर महिलाओं ने मॉ जगतजननी से आशीर्वाद मांगा है। पीएम मोदी द्वारा नई संसद में प्रवेश करते ही महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर इतिहास रच दिया।