Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात कारणों से पशुशाला में लगी आग, दो गायों की जलकर मौत,एक...

अज्ञात कारणों से पशुशाला में लगी आग, दो गायों की जलकर मौत,एक बाइक भी जलकर राख


भीटी अंबेडकर नगर । अज्ञात कारणों से लगी आग से एक मोटरसाइकिल व दो गाय जिंदा जल कर मर गई। महरुआ थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गावं में रामप्रसाद पाण्डेय की गौशाला में बुधवार दिन में लगभग 11 बजे  अज्ञात कारणों से लगी आग में दो गाये झुलस कर मर गई तथा एक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई , ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक पहुंची तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। गोशाला के बगल में रहने के लिए बना एक छप्पर भी आग की चपेट में आ गया जिसमें चारपाई , बिस्तर, अनाज व मोटरसाइकिल रखी हुई थी जो पूरा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर महरुआ थाना अध्यक्ष, कानूनगो महरुआ व ग्राम प्रधान सहित सैकड़ो लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, आग बुझाने के चक्कर में राम प्रसाद पांडे की बहू नीलू पांडे पत्नी विनोद पांडे भी झुलस गई जिनका भीटी सीएचसी पर इलाज चल रहा है।

    भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दिलावल पुर में बिजली के सार्ट सर्किट से लगी आग से इंद्रसेन पांडे निवासी दिलावलपुर का दो बीघा गेहूं जल गया तथा इन्हीं के बगल खेत में अहिरौली गांव निवासी हरिराम वर्मा का एक बीघा गन्ना जल गया , ग्रामीणों तथा फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments