अम्बेडकर नगर। जनपद में लगातार बढ़ रही शीतलहर, घना कोहरा और अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 दिसंबर को जनपद में संचालित सभी शिक्षा बोर्डों के विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि परिषदीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश बोर्ड एवं मदरसा बोर्ड के प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में 29 दिसंबर को कक्षाएं नहीं चलेंगी। हालांकि विद्यालयों के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी समय से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय व शासकीय कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।