Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकड़ाके की ठंड के चलते 18 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 12...

कड़ाके की ठंड के चलते 18 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 12 तक के विद्यालय

अंबेडकर नगर। वर्तमान में पड़ रही कड़ाके की ठण्ड एवं शीत लहर के कारण छात्रों के स्वास्थ्य दृष्टिगत समस्त शिक्षा बोर्डों के विद्यालयों में कक्षा-पूर्व प्राथमिक के साथ ही कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों में आगामी 18 जनवरी  तक शिक्षण कार्य बन्द रहेगा। इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा बीते 11जनवरी से 13 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की थी।

वहीं विद्यालयों को निर्देश भी दिया गया है कि जिन विद्यालयों में प्रैक्टिकल / प्री बोर्ड परीक्षा संचालित है, उन विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा में ही बैठाकर परीक्षा कराया जाय। बाहर /खुले में विद्यार्थियों को नही बैठाया जायेगा। विद्यार्थियों को ठण्ड से बचाव हेतु प्रत्येक कक्षा में तापमान सामान्य बनाये रखा जाय, जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थायें विद्यालय प्रबन्धन द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा। जहाँ सम्भव हो वहाँ विद्यालय प्रबन्धन द्वारा कक्षाओं का संचालन आनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments