Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकेबल खराब होने के चलते डेढ़ माह से अंधेरे में रहने को...

केबल खराब होने के चलते डेढ़ माह से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं ग्रामीण


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बीते डेढ़ माह से केविल खराब होने के चलते दर्जनों उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर है। उपभोक्ताओं ने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक की गयी परन्तु आजतक कोई सुनवाई नही हुई । सुनवाई न होने से उपभोक्ता निराश है। मामला मालीपुर उपकेन्द्र के जुड़े देवसरा फीडर के गांव देवसरा का है।बिजली उपभोक्ता सुशीला देवी ,राजेंद्र प्रसाद, रोहित, शांति देवी, नीलम, नंदिनी, राम मूरत समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने उपखंड अधिकारी जलालपुर समेत 1912 पर भी शिकायत करते हुए कहा कि एलटी लाइट की केविल बीते 6 माह से धीरे धीरे खराब होने लगी।आज पूरी केविल सड़ गई है। जिससे विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की गई परंतु आज तक लाइट को दुरुस्त नहीं कराया गया। जिससे दर्जनों घरों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उक्त गाँव मे केबिल खराब होने से लगभग डेढ माह से बिजली व्यवस्था ठप्प पडी़ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments