Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदेवरिया बाजार में नालियों का अस्तित्व समाप्त, डाकघर के सामने गंदगी और...

देवरिया बाजार में नालियों का अस्तित्व समाप्त, डाकघर के सामने गंदगी और बदबू से जूझते लोग


आलापुर, अंबेडकर नगर। विकास खंड जहांगीरगंज के अंतर्गत देवरिया बाजार में सड़क किनारे बनी नालियों की बदहाल स्थिति ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। खासतौर पर डाकघर के सामने गंदगी से लोग परेशान हैं। नालियों के अभाव में सड़क पर जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है।

जहांगीरगंज-राजेसुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर स्थित देवरिया बाजार में पहले नालियां बनी थीं, लेकिन रख-रखाव के अभाव में उनका अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। दोनों ओर की नालियां पूरी तरह से पट चुकी हैं। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी और कीचड़ का अंबार लग जाता है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

डाकघर पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आधार कार्ड, पेंशन और अन्य सरकारी कार्यों से आते हैं, लेकिन जलभराव और गंदगी की बदबू से उन्हें भारी परेशानी होती है। स्थानीय दुकानदार आनंद मद्धेशिया, अखिलेश गुप्ता, अशोक मद्धेशिया, लालबिहारी वर्मा, सोनू तिवारी, मनोज, रमेश निषाद, रामबिलास वर्मा, मंगरू यादव और कैलाश वर्मा ने बताया कि कीचड़ युक्त पानी से बदबू आती है और कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।

स्थानीय नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि नालियों की साफ-सफाई कर उन्हें पुनः चालू किया जाए, ताकि डाकघर आने वाले लोगों और दुकानदारों को राहत मिल सके। प्रशासन यदि समय रहते कार्रवाई नहीं करता, तो यह समस्या जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर  खतरा बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments