Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर नुपुर पाण्डेय ने महिला के पेट...

मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर नुपुर पाण्डेय ने महिला के पेट से निकाला साढ़े तीन किलो का ट्यूमर


◆ महिला को दिया नया जीवन


अम्बेडकर नगर।  डाक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है इसको सच कर दिखाया महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवम प्रसूत विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर नुपुर पाण्डेय व उनकी टीम ने। जहां एक गरीब महिला की बच्चेदानी से लगभग साढ़े तीन किलो का ट्यूमर निकाला है। ट्यूमर के निकल जाने से महिला को नया जीवन मिल गया है। वहीं महिला के परिजन शल्य क्रिया करने वाले चिकित्सकों व उनकी टीम की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। डॉक्टर नुपुर पाण्डेय ने बताया कि महिला को पेट दर्द के साथ साथ घबराहट व उल्टी की शिकायत थी महिला ने कई जगह दिखाया था। जब हमने जांच करवाई तो ट्यूमर के बारे में पता चला।

 डॉक्टर नूपुर पाण्डेय ने बताया महिला का शल्य क्रिया करना आसान नहीं था लेकिन हमने भी पूरी तैयारी की थी। शल्य क्रिया के बाद महिला अब एकदम ठीक है।

टीम में डाक्टर नुपुर पाण्डेय के अलावा डॉ. जया, और डॉ. मिनाली, डॉ. सुदीप (बेहोशी विभाग) शामिल रहे।  वहीं कोरोना काल में डॉक्टर नुपुर पाण्डेय ने कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का आपरेशन कर महिला वा बच्चे को नया जीवन दिया था। उस समय महिला के परिजन उसे अकेला छोड़ कर चले गए थे। उस समय डाक्टर नुपुर पाण्डेय की खूब सराहना हुई थी। वहीं डाक्टर नुपुर पाण्डेय की मरीजों के प्रति समर्पण की खूब चर्चाएं होती रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments