Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारक्तदान को लेकर युवाओं को जागरुक करने वाले डा आशीष पाण्डेय सम्मानित

रक्तदान को लेकर युवाओं को जागरुक करने वाले डा आशीष पाण्डेय सम्मानित

अयोध्या। वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में अयोध्या धाम चैरिटेबुल ट्रस्ट ने समाजसेवी और ब्लड मैन के रूप में चर्चित डॉ आशीष पाण्डेय “दीपू “ को रक्तदान के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए सम्मानित किया गया। डॉ आशीष पाण्डेय “दीपू“ सहित तीन विभूतियों को समाजसेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह का आयोजन रीडगंज स्थित संजय महेंद्रा के अवसर हुआ। आयोजक संजय महेंद्रा ने कहा कि डॉ आशीष पाण्डेय दीपू जैसे समाजसेवी आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरक का काम कर रहे है। युवा पीढ़ी को इनसे सीखने की जरूरत है। अध्यक्षता पूर्व पुलिस अधीक्षक प्रीतम सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में अनूप कुमार तोलानी व विशिष्ट अतिथि कासु साकेत स्नांत्तकोत्तर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ सीता राम अग्रवाल, डॉ जावेद अख्तर, राम कृपाल वर्मा रहें। कासु साकेत स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य और केटी पब्लिक स्कूल के संस्थापक डॉ एचबी सिंह ने ब्लड मैन डॉ आशीष पाण्डेय दीपू को सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में ब्लडमैन और संकल्पसंस्थान के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय “दीपू“, महिला उत्पीडन के खिलाफ आवाज उठाने वाली समाजसेवी भारती सिंह, लावारिश लाशों का संस्कार करने वाले अजय मौर्य को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रतीक भज्जा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments