Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमाइनर कट जाने से दर्जन भर किसानों की फसल जलमग्न

माइनर कट जाने से दर्जन भर किसानों की फसल जलमग्न

जलालपुर अम्बेडकरनगर।  जलालपुर के गाँव पंथीपुर  की सीमा से सटी शेखूपुर मे माइनर कट जाने से दर्जन भर किसानों की  फसल जलमग्न हो गयी । मौके पर किसानों ने कटी हुई पटरी की मरम्मत कर पानी रोकने का भरपूर प्रयास किया लेकिन रोक नहीं सके।सूचना पर पहुंचे नहर विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी लगा कर मरम्मत कर पानी रोक दिया । इससे पूर्व किसानों की 12 से 15 बीघा  की फसलें पानी से जलमग्न हो गई थी। प्रधान प्रतिनिधि अरुण उपाध्याय ने बताया कि किसान राकेश तिवारी, रामनरेश यादव,फागू यादव, सुनील तिवारी,रक्षाराम ,मुन्ना,अनिल तिवारी,हरिनारायण, राजेन्द्र प्रसाद व राजेश तिवारी की मेंथा,मक्का, बाजरा,उरद समेत जायद की कई बीघा फसले पानी में डूब गयी।अवर अभियंता सोनू शर्मा ने बताया कि नहर की पटरियों को चूहों के काटने की वजह से कटाव हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments