Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगोवंशो के लिए किया गया 43 कुंतल भूसा दान

गोवंशो के लिए किया गया 43 कुंतल भूसा दान

अंबेडकरनगर। रामनगर पशु चिकित्सालय अंतर्गत स्थाई गो आश्रय स्थल अखलाकपुर में डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में भूसा दान किया गया। भूसा दान करके जनमानस में यह संदेश दिया गया कि निराश्रित एवं छुट्टा गोवंश समाज की ही जिम्मेदारी है और उनके भरण-पोषण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति एवं संस्था की जिम्मेदारी बनती है और इस प्रकार गौ सेवा का फल भी प्राप्त होता है। यह भूसा दान जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जनपद के तमाम जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जिलाधिकारी ने भूसा धान करने हेतु प्रेरित किया है। जिसके परिपेक्ष में आज मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों ने भूसा धान में सहयोग किया है। उक्त के क्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा 25 कुंटल , उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आलापुर द्वारा 10 कुंटल, पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा 5 कुंतल एवं विनीत कुमार सिंह द्वारा 3 कुंटल सहित कुल 43 कुंटल भूसा दान किया गया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने तमाम अधिकारियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों से अधिकाधिक भूसा दान करने की अपील भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments