Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य, कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित

अयोध्या में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य, कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित


अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में घरेलू कुकिंग गैस की उपलब्धता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जिला पूर्ति अधिकारी, इंडियन ऑयल के सेल्स ऑफिसर तथा नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक मौजूद रहे।

बैठक में समीक्षा के दौरान ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर ने बताया कि जनपद में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 55 गैस एजेंसियां संचालित हैं। 10 मार्च को 12,504 और 11 मार्च को 12,196 घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता दर्ज की गई, जबकि जनपद की औसत दैनिक मांग लगभग 11,200 सिलेंडर है। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है।

बैठक में बताया गया कि 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति भारत सरकार की ओर से फिलहाल रोके जाने के कारण होटल, प्रतिष्ठान और सार्वजनिक भंडारों में इनकी कमी की स्थिति बनी हुई है।

बैठक में गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एजेंसी परिसर में गैस के निर्धारित मूल्य का फ्लैक्स लगाया जाए। साथ ही अगले दिन गैस डिलीवरी पाने वाले उपभोक्ताओं की सूची एजेंसी पर चस्पा की जाए, ताकि अनावश्यक भीड़ न लगे। एजेंसियों को यह भी कहा गया कि ऑडियो संदेश के माध्यम से उपभोक्ताओं को जानकारी दी जाए कि गैस डिलीवरी के 25 दिन बाद ही ऑनलाइन बुकिंग संभव होगी। शहरी क्षेत्र में गैस बुकिंग के 48 से 72 घंटे के भीतर होम डिलीवरी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसके साथ ही उपभोक्ताओं को मोबाइल संदेश के माध्यम से बुकिंग और डिलीवरी संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने को कहा गया। बैठक में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में न करने की हिदायत दी गई तथा उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की बात कही गई। वहीं गैस एजेंसियों पर भीड़ की स्थिति में आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments