Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआगामी त्योहारों को लेकर डीएम ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश

आगामी त्योहारों को लेकर डीएम ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश


अयोध्या । रंगभरी एकादशी 20 मार्च को अयोध्या के साधू संतों द्वारा अपने अपने मंदिरों पर रंग खेला जाएगा। 24 मार्च को होलिका दहन तथा 25 मार्च को होलिकोत्सव मनाया जाएगा।

 जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि रंगभरी एकादशी के अवसर पर अयोध्या के विभिन्न मंदिरों व हनुमानगढ़ी मंदिर से साधुओं व नागाओं का एक जुलूस निकाला जाएगा जो पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित मिश्रित आबादी के क्षेत्र हैबतपुर हलकारा का पुरवा टेढी बाजार दोराही कुआ कटरा होते हुए अबीर-गुलाल खेलते हुए भ्रमण करके उद्गम स्थल हनुमानगढी मंदिर पहुंचकर लगभग 5 बजे समाप्त होगा। इसी दिन नगर क्षेत्र में महन्त रामदास-नाका हनुमानगढ़ी की देखरेख में फतेहगंज स्थित राम जानकी मन्दिर से शोभायात्रा लगभग 4 बजे निकाली जायेगी जो नाका मकबरा होते हुए नाका हनुमानगढ़ी पहुंचकर समाप्त होगी तथा समय 7 बजे से सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सर्राफा व्यापारियों द्वारा होलिका दहन के दिन नगर क्षेत्र में पॉपुलर गली व चौक में 10 बजे 2 बजे तक होली समारोह का आयोजन कर रंग गुलाल आदि खेला जायेगा। इसी प्रकार जनपद के नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन रंगोत्सव/जुलूस एवं होली मिलन समारोह के कार्यक्रम आयोजित होते है।

स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार दिनांक 12 मार्च 2024 से रमजान माह प्रारम्भ हो रहा है, जिसके दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जाते है जिसके दृष्टिगत विशेष सतर्कता अपेक्षित है।

उन्होंने बताया कि पर्व के अवसर पर लोक शान्ति व कानून व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सद्भाव हेतु सतर्क दृष्टि बनाए रखना नितान्त आवश्यक है। सभी सम्बन्धित अधिकारी व क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट पर्व के पूर्व से ही अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर लें ताकि किसी भी स्थान पर यदि किसी प्रकार का तनाव अथवा अन्य कोई विवाद हो तो उसको चिन्हित कर ससमय समाधान करायें। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट व रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या अपने-अपने आवंटित क्षेत्र तथा समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्र से सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से समन्वय बनाए रखते हुए शान्ति व कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अयोध्या सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में अपर पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर लोक शान्ति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments