Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकमांडेंट को निर्माणाधीन आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने का...

कमांडेंट को निर्माणाधीन आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने का डीएम ने निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कमांडेंट सीआरपीएफ 63वीं बटालियन छोटेलाल के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ के जवानों, अधिकारियों एवं उनके परिवारों हेतु चांदपुर हरवंश में निर्माणाधीन आवासीय भवनों एवम् परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कमांडेंट को निर्माणाधीन आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा अवशेष कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिया। जिससे नवीन मंडी में से सीआरपीएफ कैंप को नए भवन में शीघ्र शिफ्ट किया जा सके ताकि नवीन मंडी के भवन का अन्य कार्यों में उपयोग हो सके। इस अवसर पर सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी, उप कमांडेंट व सहायक कमांडेंट भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments