Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौदह व पंचकोसी परिक्रमा स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

चौदह व पंचकोसी परिक्रमा स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

अयोध्या। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ चौदह कोसी व पंच कोसी परिक्रमा मेले की तैयारियों के दृष्टिगत निर्माणाधीन चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने निरीक्षण के दौरान पीडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग के निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे को तत्काल हटवा के परिक्रमा पथ को सुगम बनाते हुए सभी कार्यो को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाय।
उन्होंने कहा कि परिक्रमा हेतु आने वाले श्रद्धालु नंगे पैर परिक्रमा करते है जिसको ध्यान में रखते हुए मार्ग को सुगम बनाया जाय। उन्होंने नाका हनुमानगढ़ी से चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग होते हुए पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत हो रही प्रथम बार की परिक्रमा में ऐतिहासिक भीड़ होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व ट्रैफिक संबंधित पूर्ण व्यवस्थाएं बना लेने के लिए भी निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को जगह-जगह जन सुविधाओं को सृजित करने के भी निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम सदर विकास दूबे, पीडब्ल्यूडी के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ओम प्रकाश वर्मा, पीडब्ल्यूडी सीडी-3 के अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments