Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडीएम ने दिए नए थानों की भूमि जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश

डीएम ने दिए नए थानों की भूमि जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश


अयोध्या। जिले में बनने वाले नए थानों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में जनपद में पुलिस विभाग को थाना व चौकी हेतु भूमि दिये जाने के सम्बंध में बैठक की गयी। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा करते हुये एटीएस फील्ड यूनिट की स्थापना हेतु एसडीएम को निर्देश दिये गये कि यथाशीघ्र मानक के अनुरूप भूमि उपलब्ध करायें। पुलिस चौकी देवकाली को उच्चीकृत कर नवीन थाना देवकाली के निर्माण हेतु उपजिलाधिकारी सदर को मानक के अनुरूप जमीन उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये गये। नवीन थाना सहादतगंज व थाना महराजगंज क्षेत्र अन्तर्गत अरवत बाजार में पुलिस चौकी की स्थापना हेतु उपजिलाधिकारी सदर को शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार जनपद के सभी तहसीलों में पुलिस विभाग द्वारा मांगी जा रही भूमि के सम्बंध में सम्बंधित उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये गये कि भूमि मानक के अनुरूप यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं। जिले में गृह मंत्रालय ने तीनों चौकी क्रमशः देवकाली, सहादतगंज, दर्शन नगर को उच्चीकृत करने व हनुमान गढ़ी व एयरपोर्ट में नए थाने बनाने की स्वीकृत दी है। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी एलए, उपजिलाधिकारी गण, सहायक अभिलेख अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी भवन सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments