Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबैठक में अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने का डी...

बैठक में अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने का डी एम ने दिया निर्देश


अंबेडकर नगर । जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सदरपुर टांडा के ऑडिटोरियम हाल में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कटेहरी के बीएलओ/ सुपरवाइजर एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बीएलओ /सुपरवाइजर एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तैयारियो के बारे में पूछा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान दिनांक से पूर्व घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाने हेतु बीएलओ/सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान समस्त बीएलओ को अवगत कराया गया कि 26 अप्रैल तक फॉर्म छः प्राप्त किया जा सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बीएलओ /सुपरवाइजर तथा समस्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिए गए निर्देशों का अक्षरस पालन सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए अन्यथा की दशा में कड़ी से कड़ी कार्रवाई तय की जाएगी। बैठक के दौरान 425 बीएलओ में से 16 बीएलओ अनुपस्थित पाए गए जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सी विजिल ऐप के माध्यम से केवल मौके की फोटो व वीडियो ,आडियो लगाई जा सकती है। इस प्रकार अगर कोई लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 का प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो कोई भी व्यक्ति इस ऐप के माध्यम से शिकायत कर सकता है शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा यदि शिकायत सही मिलती है तो 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments