Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडीएम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली को हरी झंडी...

डीएम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स  की मशाल रैली में शामिल होते हुए हवाई पट्टी अकबरपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का समापन हवाई पट्टी से प्रारंभ होकर पटेल नगर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। इस रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं तथा अध्यापक भी सम्मिलित रहे। अवगत कराना है कि गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु चार मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-अलग दिशाओं में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा मशाल प्रज्वलित कर रवाना की गई।खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स  की सफलता हेतु और व्यापक प्रचार प्रसार के मद्देनजर खेलो इंडिया की टीम मशाल लेकर टीम लीडर प्रिंस के नेतृत्व में जनपद में पहुंची टीम का स्वागत उप जिलाधिकारी सदर पवन जायसवाल,पुलिस क्षेत्राधिकारी अकबरपुर सुरेश शुक्ला,जिला खेल अधिकारी शीला भट्टाचार्या,सचिव जिला ओलंपिक एसोसिएशन डा. हनुमान प्रताप सिंह ,जिला युवा कल्याण अधिकारी अतुल सिंह द्वारा जनपद की सीमा पर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments