Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविकासखंड टांडा का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति परखी

विकासखंड टांडा का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति परखी

अम्बेडकरनगर। विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सोमवार को विकासखंड टांडा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा, ग्रामीण आवास, लेखा प्रकोष्ठ तथा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित नेहरू मिलन केंद्र कक्ष का स्थलीय जायजा लिया। कार्यालय परिसर में नवनिर्मित शौचालय की स्थिति भी देखी और आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाएं समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं संचालन की स्थिति पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि समूहों को और सशक्त बनाया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से ड्रोन दीदी योजना को बढ़ावा देने पर जोर दिया और निर्देश दिया कि अधिक से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर इस योजना से जोड़ा जाए। वर्तमान में विकासखंड में एक ड्रोन दीदी कार्यरत है। डीएम ने कहा कि महिलाओं को हार्वेस्टर सहित अन्य रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन सकें और आगे चलकर समूह ‘करोड़पति समूह’ की दिशा में अग्रसर हों।
इसके अलावा उन्होंने विद्यालयों में प्रेरणा कैंटीन खोलने के निर्देश भी दिए, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी टांडा व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments