Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकामाख्या व रीछ घाट विर्सजन स्थल का डीएम व एसएसपी ने किया...

कामाख्या व रीछ घाट विर्सजन स्थल का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण


अयोध्या । जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा गौरव ग्रोवर के साथ विसर्जन स्थल मां कामाख्या घाट व रीछ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

      निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय ने मूर्ति विसर्जन हेतु घाट में निर्धारित जलस्तर के अनुसार व्यवस्था कराये जाने तथा प्लेटफार्म व बेरिकेटिंग आदि का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने विसर्जन स्थल पर समुचित प्रकाश व्यवस्था, टैंकरों से पेयजल की व्यवस्था, गोताखोर, चूने एवं एन्टीलार्वा का छिड़काव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने  विसर्जन हेतु सीमेंट बैग में मिट्टी भरकर रखवाने की व्यवस्था तथा सुरक्षा हेतु बल्लियों को नदी के किनारे पाइलिंग कराया जाय तथा पर्याप्त गहराई के लिए पुकलैंड के द्वारा गहराई बढ़ाई जाए, जिससे मूर्तियों का विसर्जन समुचित तरीके से हो सकें। इस मौके पर उपजिलाधिकारी रुदौली श्री विकास सर दुबे, सीओ रुदौली सहित संबंधित अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments