Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव : घाटों पर मार्किंग कार्य शुरू, 56 घाटों पर होगी दीपकों...

दीपोत्सव : घाटों पर मार्किंग कार्य शुरू, 56 घाटों पर होगी दीपकों की सजावट

अयोध्या। दीपोत्सव 2025 की जगमगाती तैयारियों शुरू हो गई हैं। अवध विश्वविद्यालय टीम द्वारा घाटों की सफाई पूरी कर दीपकों की मार्किंग का कार्य शुरू हो गया है। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि घाटों की स्वच्छता अभियान के बाद अब दीपों की मार्किंग का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। प्रत्येक घाट पर दीयों के लिए 4.5 स्क्वायर फीट क्षेत्र को निर्धारित किया गया है, जबकि आवागमन के लिए ढाई फीट चौड़ा मार्ग छोड़ा गया है ताकि व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें। इस वर्ष कुल 56 घाटों पर दीपों की सजावट की जाएगी।

मार्किंग कमेटी के संयोजक डॉ. रंजन सिंह (माइक्रोबायोलॉजी विभाग) एवं उनकी टीम इस कार्य को एक सप्ताह में पूरा कर लेगी। दीपोत्सव के सफल आयोजन के लिए जल्द ही दीपों की आपूर्ति भी प्रारंभ की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दीपोत्सव में भाग लेने के लिए 30 हजार स्वयंसेवकों का ऑनलाइन पंजीकरण अंतिम चरण में है। सरयू तट पर दीयों की सुव्यवस्थित मार्किंग और भव्य सजावट से अयोध्या एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड की नई मिसाल कायम करने को तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments