Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानव मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन को मण्डलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया...

नव मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन को मण्डलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अयोध्या। आयुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या गौरव दयाल द्वारा मण्डल में खाद्य कारोबारियों एवं आम-जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की शुद्धता एवं मिलावट की जॉच एवं जागरूकता बढ़ाने के सम्बन्ध में एफएसएसएआई, नई दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराये गये नव-मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन (एफएसडब्ल्यू) को आयुक्त आवास परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वैन मण्डल के समस्त जनपदों में खाद्य पदार्थों में पाये जाने वाले मिलावट के सम्बन्ध में सर्व-जन को जागरूक करने में अत्यंत सहायक होगी। बताया गया कि वैन पर हुए खाद्य जॉच का उपयोग केवल जन-जागरूकता के लिए होगी, किसी प्रकार की कार्यवाई किसी के विरूद्ध नही किये जाने का प्रावधान है। अतः सर्व-सामान्य से अनुरोध है कि बिना किसी संकोच के अपने खाद्य पदार्थों की जॉच उक्त फूड-वैन पर करायें। मौके पर श्री पी.एन.सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य), खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंडलीय सिराज अहमद आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments