Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने जिलाधिकारी व एसएसपी के साथ नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त नगर निकायों के मतदान पार्टी रवानगी स्थल राजकीय इंटर कालेज के विभिन्न कक्षों में बनाये गये नगर निगम अयोध्या व नगर पंचायत गोशाईगंज के स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान पार्टियों के रवानगी, मतपेटियों/ईवीएम को रखने हेतु स्ट्रांग रूमों तथा मतगणना सम्बंधी समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण करने हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया। पुलिस महानिरीक्षक ने समस्त निर्वाचन प्रक्रियाओं को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा सम्बंधी समस्त तैयारियों को भी सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर, एपी टै्रफिक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments