Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिला पर्यवेक्षक ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ की बैठक

जिला पर्यवेक्षक ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ की बैठक


अंबेडकर नगर। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष पद की दावेदारों के नाम पर जिला पर्यवेक्षक पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला और जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह सिंह ने जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में वर्तमान एवं पूर्व जिला प्रतिनिधियों, पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी,वर्तमान/पूर्व जिला पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।
जिलाध्यक्ष पद पर विचार विमर्श में जिलाध्यक्ष पद के लिए तीन नामों का पैनल अपेक्षित श्रेणी के लोगों से प्राप्त कर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और जिला चुनाव अधिकारी ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन महापर्व पर चुनाव को भाजपा की एक कार्यक्रम के रूप में देखते हुए हर्षौल्लास के साथ भाग लेना चाहिए। कहा कि अंबेडकर नगर जनपद के भाजपा कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ विचार विमर्श में शामिल हुए। कहा कि जिलाध्यक्ष पद के लिए 10 जनवरी को 10 बजे सुबह से भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में नामांकन प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया शांति पूर्व और खुशी के माहौल में सम्पन्न हो इसकी जिम्मेदारी जनपद के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सबसे अधिक है।
जिला चुनाव पर्यवेक्षक और जिला चुनाव अधिकारी से विचार विमर्श करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,विधायक धर्म राज निषाद,निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल,संजू देवी, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,अनिल वर्मा,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा,ओमकार गुप्ता,डॉ राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डॉ रजनीश सिंह, सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रफ़त एजाज,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव, सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय आदि लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments