Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडी एम की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक आयोजित

डी एम की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक आयोजित

अंबेडकर नगर । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को जिला सैनिक कल्याण बंधु की पूर्व में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों एवं कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी को संबंधित विभाग के अधिकारियो ने  सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों व वीर नारियों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी ने उन समस्याओं पर यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित किए जानें की बात कही। उन्होंने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो भी समस्याएं रखी गई हैं तथा जो जिला स्तर से संबंधित समस्याओं पर यथोचित कार्यवाही की जाएगी तथा शासन स्तर से संबंधित समस्याओं को शासन को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, सी ओ सिटी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments