Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedजिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा की दृष्टिगत जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी परिवर्तन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवरलोडिंग एवं अवैध संचालन पर रोक उद्गम स्थल से ही सुनिश्चित किए जाने तथा रॉन्ग साइड ड्राइविंग, मॉडिफाइड लाइसेंस, ओवर स्पीडिंग, ड्रंकन ड्राइविंग, हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाना एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग के विरुद्ध प्रभावी परावर्तन की कार्रवाई की जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कैलेंडर वर्ष के लिए सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या को गत वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत की कमी किए जाने के निर्धारित लक्ष्य की दृष्टिगत जनपद स्तरीय रोड सेफ्टी एक्शन प्लान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करते हुए 50 प्रतिशत के कमी के लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवशेष ब्लैक स्पॉटों को तत्काल चिन्हित कर उसमें प्रभावी सुधार लाने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में ही चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए एंबुलेंस रिस्पांस टाइम काम किया जाए। पी डब्लू डी (एन एच)को निर्देशित किया कि चिन्हित समस्त ब्लैक स्पॉट ऑन के सुधारामक कार्यों को तीव्र से कराकर शीघ्र पूर्ण किया जाए साथ ही सभी प्रकार के मार्गों पर इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों के अनुसार जहां साइन बोर्ड नहीं लगे हैं वहां तत्काल साइन बोर्ड लगाए जाएं। बैठक के दौरान परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि वाहन चालकों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति प्रशिक्षित किया जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। प्रथम बार चालान के बाद ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन, दूसरी बार चालान होने पर डी एल के निरस्तीकरण, तीसरी बार चालान होने पर बीमा की प्रीमियम धनराशि में वृद्धि तथा चौथी बार चालान होने पर पंजीकरण निरस्तीकरण की कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments