Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंबेडकर नगर महोत्सव की तैयारियां पूर्ण जिलाधिकारी ने लिया जायजा

अंबेडकर नगर महोत्सव की तैयारियां पूर्ण जिलाधिकारी ने लिया जायजा


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा अंबेडकर नगर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने मंच, स्टाल, झूले, सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई के सम्बन्ध में जायजा लिया गया तथा अंबेडकर नगर महोत्सव के तैयारी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जनपद अम्बेडकरनगर में हवाई पट्टी पर 28 वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय अंबेडकरनगर महोत्सव कार्यक्रम बुधवार से शुरु हो रहा है जो शुक्रवार  तक चलेगा, जिसके अंतर्गत प्रदेश और देश के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

  बुधवार को कैलाश खेर बालीबुड पाश्र्व गायक बिखेरेंगे अपना जलवा तथा माघवाज बैंड द्वारा प्रस्तुती।

साथ ही साथ स्कूली छात्र / छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा।

      गुरूवार को बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर शबाब सबरी का कार्यक्रम किया जा रहा है तथा कवि सम्मेलन टीम विनीत चौहान (अलवर), शशिकांत यादव (देवाश), कमलेश राजहंस (सोनभद्र), अमन अक्षर (इंदौर), पंकज पलाश (शाजापुर), सुनील व्यास (मुम्बई), निधि गुप्ता कशिश (जबलपुर), सौरभ जायसवाल (लखनऊ), अभय निर्भीक संयोजक (अम्बेडकर नगर ) द्वारा किया जाएगा, साथ ही साथ स्कूली छात्र / छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा ।

     वहीं शुक्रवार को क्विज / डिवेट प्रतियोगिता / पोस्टर / स्लोगन / लोगो थीम / पेंटिग / सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली छात्र / छात्राओं द्वारा किया जायेगा। साथ ही साथ भोजपुरी नाईट गायक पवन सिंह तथा बालीबुड नाईट सिंगर मोनाली ठाकुर का कार्यक्रम किया जा रहा है।

      बच्चों के लिए झूले, स्टाल, लोकल स्टाल, श्री अन्न मिलेट्स, बच्चों का कार्यक्रम, मिनी मैराथन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें, साथ ही साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जायेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments