Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजल जीवन मिशन की प्रगति पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जल जीवन मिशन की प्रगति पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, संबंधित जेई, तथा कार्यदायी संस्थाओं वेलस्पन एवं वीटीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।

अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि जनपद की कुल 571 परियोजनाओं में से 125 पूर्ण परियोजनाओं का सत्यापन जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा कराया जा रहा है। साथ ही 225 परियोजनाओं में सीधे पंप के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने इन 225 परियोजनाओं का भी शीघ्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब तक 53 योजनाओं को ऑपरेशन एंड मेंटिनेंस हेतु जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जबकि 196 परियोजनाओं में शिरोपारि जलाशय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को चेताया कि मैनपॉवर व मशीनरी बढ़ाकर शिरोपरी जलाशयों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल व जेजेएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का नियमित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पेयजल आपूर्ति में ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या न हो।


जिलाधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन एंड मेंटिनेंस


श्रेणी की सभी परियोजनाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए तथा अन्य सभी शिकायतों का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments