Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरटाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से होने वाले निर्माण कार्य की जिलाधिकारी ने...

टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से होने वाले निर्माण कार्य की जिलाधिकारी ने की समीक्षा


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आईटीआई आलापुर एवं टांडा में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से होने वाले निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड द्वारा सहायतित आधुनिक कार्यशाला का निर्माण राजकीय आईटीआई आलापुर एवं टांडा में हो रहा है। जिसकी समीक्षा शासन द्वारा नामित समिति की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी द्वारा कार्यवाही संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को आगामी 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा अनुरूप दो पाली में कामगार लगाते हुए तत्काल कार्य पूर्ण कराया जाए एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि कामगारों की सूचना हमें भी प्रेषित की जाए। बैठक के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई आलापुर तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments