Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासाकेत सदन के निर्माण प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

साकेत सदन के निर्माण प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा


अयोध्या। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जा रहे साकेत सदन धारा रोड के विकास कार्यो के प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने की।

कार्यदायी संस्था उप्र प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि, निर्माण इकाई-11 ने बताया कि साकेत सदन के पर्यटन विकास का 58 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य प्रगति पर है। साकेत सदन परिसर में टिकट काउन्टर का कार्य स्लैब स्तर तक पूर्ण एवं शोविनियर शॉप का कार्य पूर्ण है। मुख्य भवन के स्लैब का कार्य प्रगति पर है, टाइलेट के स्लैब का भी कार्य पूर्ण है। इंट्रेंस प्लाजा का कार्य प्रगति पर है। इण्टरपीटेशन वॉल के सुपर स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यो को संरक्षण तकनीक से कुशल कारीगरों के माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कराने तथा निर्धारित समयावधि में समस्त कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये।

        जिलाधिकारी ने बताया कि अयोध्या धाम में ऐतिहासिक भवनो को सजाने-सवॉरने का कार्य चरणबद्ध रूप से प्रगति पर है। इसी के क्रम में साकेत सदन परिसर में 1756 से 1775 ई0 के मध्य निर्मित ऐतिहासिक भवनो का जीर्णोद्धार उसके निर्माण के समय प्रयोग की गई सामाग्रियो से ही किया जा रहा है। इसका सम्पूर्ण कार्य चूना, सुर्खी, शीशा, मेथी, उड़द की दाल, गोंदध्गूगल, बेलगिरी पाउडर आदि पदार्थो को मिलाकर बनाये गये मोटार मसाले का ही प्रयोग किया जा रहा है। जिसके पूर्ण होने पर इन भवनों की भव्यता एवम् प्राचीनता दिखाई देगी और पर्यटकों को एक और सुंदर पर्यटन स्थल उपलब्ध होगा।

उन्होंने बताया कि अयोध्या एक वैश्विक केन्द्र बन रहा है। यह वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन नगरी के रूप में तेजी से उभर रहा है। इसी के क्रम में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जा रहे साकेत सदन में स्थित मुख्य भवन में रेस्टोरेंट विकसित किया जा रहा है। यहां आगन्तुकों हेतु मनोरंजन के लिए ओपेन एयर थियेटर होगा। एक भवन में म्यूजियम काम्पलेक्स भी बनाया जायेगा, जिसमें ऐतिहासिक वस्तुओं एवं साहित्यों को संजोया जायेगा। साकेत सदन में इण्टर पटेशन वाल, इंट्रेंस प्लाजा के साथ ही परिसर में लैण्ड स्केपिंग कर आकर्षक फूल-पौधे व कोवोल स्टोन के पाथ-वे सहित विभिन्न कार्य किये जायेंगे तथा भवनों पर आकर्षक मुखोटा रोशनी भी की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments