Tuesday, March 25, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिलाधिकारी ने जारी किया सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर

जिलाधिकारी ने जारी किया सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर


अयोध्या। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अप्रैल, मई व जून महीने में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन का रोस्टर जारी किया है। माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को जिले की प्रत्येक तहसील में प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता किये जाने तथा उक्त के अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी तथा शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।


दिनांक 05 अप्रैल 2025 को तहसील मिल्कीपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील बीकापुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रुदौली में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा।


दिनांक 19 अप्रैल 2025 को तहसील रुदौली में जिलाधिकारी, तहसील मिल्कीपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा।


03 मई 2025 को तहसील सदर में जिलाधिकारी, तहसील रुदौली में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सोहावल में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा।


17 मई 2025 को तहसील सोहावल में जिलाधिकारी, तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील बीकापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील रुदौली में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा।


07 जून 2025 को तहसील बीकापुर जिलाधिकारी, तहसील सोहावल मुख्य विकास अधिकारी, तहसील मिल्कीपुर मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील रुदौली अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित होगा।


21 जून 2025 को तहसील मिल्कीपुर जिलाधिकारी, तहसील बीकापुर मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रुदौली मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सदर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।


सम्पूर्ण समाधान दिवस पर निस्तारित प्रकरणों एवं शिकायतों के निस्तारण की सूचना शारानादेश में यथाविहित निर्देशानुसार सुनिश्चित कराये तथा शासनादेश के साथ संलग्न चेकलिस्ट में उल्लिखित बिन्दुओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा सूचना उसी दिन आईजीआरएस पार्टल पर अपलोड कराए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments