Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदिव्यांग फरियादी के पास पहुंचे जिलाधिकारी, दिलाई ट्राई साइकिल

दिव्यांग फरियादी के पास पहुंचे जिलाधिकारी, दिलाई ट्राई साइकिल

अंबेडकर नगर। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अविनाश सिंह शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी मिले के अनुरूप आज बैठक के दौरान सूचना मिली की कोई दिव्यांग फरियादी घिसटते हुए हाथों के बल चलकर आ रहा है। जिलाधिकारी ने तत्काल दिव्यांग फरियादी के पास पहुंचे तथा उसे देखकर द्रवित हुए। एमएलसी डॉ हरिओम पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी भी साथ में आए। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल दिव्यांगजन कल्याण विभाग से व्हील चेयर मंगाकर दिव्यांग फरियादी को व्हील चेयर दिलाया गया। जिससे फरियादी तुफैल के चेहरे पर मुस्कान आई। एमएलसी ने दिव्यांग फरियादी से कहा कि मोटर ट्राई साइकिल दिलाया जायेगा।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments