Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर किया फल वितरित 

जिलाधिकारी ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर किया फल वितरित 

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा तहसील अकबरपुर अंतर्गत वृद्ध आश्रम दहीरपुर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा वृद्ध जनों को फल तथा मिष्ठान वितरित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा वृद्ध जनों से मिलकर बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लिया गया। उसके संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आयुष चिकित्सा अधिकारी तथा मेडिकल कॉलेज को एक बड़ा कैंप लगाने हेतु निर्देशित किया गया।कैंप में जनरल चेकअप तथा अन्य चेकअप कराने हेतु निर्देशित किया गया। जरूरत के अनुसार वृद्ध जनों को समुचित उपचार कराया जाए। जिसका पेंशन तथा गोल्डन कार्ड नहीं बना है उन वृद्ध जनों का कैंप लगाकर दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन तथा गोल्डन कार्ड बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। केयर टेकर को निर्देशित किया गया कि यहां की समस्याओं के बारे में जिला प्रशासन को अवश्य अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी ने विजयदशमी के पावन पर्व पर उपस्थित सभी वृद्ध जनों को दशहरा की शुभकामनाएं दी।और वृद्ध जनों से अपील किया गया कि आप सभी कभी भी अपने आप को अकेला न समझे जिला प्रशासन आपके साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments